Uttarakhand weather News: 27 फरवरी से एक मार्च तक बारिश के आसार, यहां बफबारी की संभावना

By New31 Uttarakhand

मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में कमी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।पिछले कई दिनों से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है।

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर 27 फरवरी से एक मार्च तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। तीन दिन जहां मैदानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहीं-कही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में कमी होने की संभावना है।

YOUTUBE

बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है। पर्वतीय इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री का आंकड़ा छू रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। फरवरी में पूरे राज्य में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो संभावित आंकड़ों 47.5 मिलीमीटर से बेहद कम है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.