Today: उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा-बर्फबारी हुई। गुरुवार देर रात देहरादून में गरज के साथ तेज बारिश हुई। वहीं आंधी भी चली…आपको बता दें कि राज्य के अधिकतर इलाकों में देर रात को बारिश हुई और शुक्रवार की सुबह मौसम साफ हो गया। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।
वहीं सुक्की से लेकर गंगोत्री के बीच हाईवे पर बर्फ होने के कारण फिसलन की स्थिति बनी हुई है… रात्रि को गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल घाटी सहित आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है.
गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रात्रि को वर्षा हुई….शुक्रवार को यहां मौसम खुला और धूप खिल गई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गू गाड़ के पास मलबा व पत्थर आने के कारण बाधित हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला के पास बोल्डर आने के कारण अवरूद्ध हुआ है ।
ऊंची चोटियों पर जोरदार हिमपात
चमोली, पौड़ी और कोटद्वार में गुरुवार रात रुक-रुक कर बारिश हुई और शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। वहीं गुरुवार कोचारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर जोरदार हिमपात, जबकि निचले इलाकों में बौछारों के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई।