Uttarakhand Weather Forecast: मौसम की आंख मिचौली से लोग परेशान, दिन में चटख धूप, रात में सर्द हवाएं

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से पर्यटक तो खुश हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं..हांलाकि उत्तराखंड में अब मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है… वहीं मैदानों में सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है.

आपको बता दें कि बुधवार को सुबह मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा…हालांकि, दिन में ज्यादातर जगह चटख धूप खिली…. जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड से राहत महसूस की गई।

YOUTUBE

जानकारी के मुताबिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हो सकती है…वहीं ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर बाद मध्यम हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती हैं.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.