Uttarakhand :अंकिता हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग, SIT ने किया था सील

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड के बाद चर्चा में आए पुलकित आर्य की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. यह फैक्ट्री स्वदेशी आयुर्वेद के नाम से थी. फैक्ट्री में आग किन वजहों से लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है. अंकिता भंडारी केस के बाद एसआईटी ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया था. पुलकित आर्य की ये फैक्ट्री वनंतरा रिजॉर्ट से सटी हुई है.  

आपको बता दे की रविवार सुबह पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची… आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है, अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था. इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी

मिली जानकारी के अनुसार अंकिता भंडारी हत्याकांड में डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) पी रेणुका देवी के नेतृत्व में बनी एसआईटी जांच कर रही है…. उन्होंने बताया था कि वनंतरा रिजॉर्ट में में वीआईपी के लिए अलग से प्रेसिडेंशियल सुइट की व्यवस्था थी, जिसमें ठहरने वाले वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था. हालांकि वह वीआईपी कौन था अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.