जेपीआरआर मोटर मार्ग पर देर रात अचानक पहाड़ दरककर गिरने से खलबली मच गई..बता दें कि सड़क पर खड़ी बाइक और पुलिस का बैरियर मलबे के साथ टौंस नदी में जा समाया..गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था… वहीं, मलबा आने से सड़क बंद हो गई..सैकड़ों वाहन देर रात तक फंसे रहे…

त्यूनी पुल के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए पहाड़ की कटिंग की जा रही है… रविवार दोपहर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरककर सड़क पर आ गिरा। अचानक आए मलबे के कारण आसपास के लोगों में खलबली मच गई। बता दें कि मलबा इतना ज्यादा था कि सड़क पर खड़ी एक बाइक और पुलिस का बैरिकेड उसके साथ टौंस नदी में समा गई। वहीं, सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

बताते चलें कि 707-बी राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी, हनोल, मोरी और उत्तरकाशी का मुख्य मार्ग है। इसके अलावा विकासनगर, देहरादून और हिमाचल प्रदेश के शिमला, रोहडू, हाटकोटि आदि जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं…बताया जा रहा है ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन देर रात तक फंसे रहे… राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड ने करीब तीन बजे मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया था