कल होने जा रही है उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा, 49 केंद्रों पर होगा आयोजन

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को प्रदेश में 49 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। साथ ही आपको बता दें की आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए देहरादून में सर्वाधिक 16 केंद्र बनाए गए हैं।वहीं आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

वहीं उन्होंने बताया है कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ,और अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग के मद्देनजर परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचें। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में चार, चंपावत में तीन, श्रीनगर पौड़ी में तीन, देहरादून में 16, नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर में छह और हरिद्वार में दस केंद्र बनाए गए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.