उत्तराखंड को मिल गया मुख्यमंत्री जनता का इंतजार हुआ ख़त्म ,पुष्कर सिंह धामी को मिला दोबारा मौका

By New31 Uttarakhand

राज्य के 12 वे मुख्यमंत्री बनेगे धामी |विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी धामी को अपनी लोकप्रियता की बदोलत फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है |
चुनाव परिणाम आने के 11 दिन बाद भाजपा पार्टी ने यह फैसला लिया है. चुनाव परिणाम आने से आज तक विधायक दल के नेता के लिए कई नामो पर चर्चा जारी थी|
धामी दूसरी बाद राज्य के मुख्यमंत्री बनेगे.23 मार्च को शपथ लेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी| सभी विधायको ने धामी के नाम का समर्थन किया था|
विधायक दल का नेता अब धामी को बनाया जायेगा, इस मौके पर धामी ने बताया की प्रधानमंत्री के विज़न पर काम जारी रहेगा और 2025 तक उत्तराखंड राज्य का बहुयामी
विकास किया जायेगा| उत्तराखंड की जनता ने धामी के कामो को सराहा तभी राज्य में 47 सीटे भाजपा को मिली थी|

कौन है पुष्कर सिंह धामी

धामी 16 सितम्बर 1975 को उत्तराखंड में जन्मे, स्नातक की पढाई के दौरान आरएसएस से जुड़े थे|धामी 2012 और 2017 में धामी खटीमा सीट से विधायक रह चुके है|
4 जुलाई 2021 को धामी मुख्यमंत्री बनाये गए थे, जब भाजपा मुख्यमंत्री बदलने में लगी थी, उस वक़्त धामी ने राज्य की कमान अपने हाथ में ली और युवा मुख्यमंत्री के तौर पर
अपने कार्यो से जनता के बीच लोकप्रियता हासिल की थी

Date – 21 march 2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.