गोवा में प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे है । यह शपथ ग्रहण समारोह गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है | उन्होंने प्रमोद सावंत को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में गोवा विकास की नई ऊँचाईयो को छुयेगा | साथ ही धामी ने गोवा सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे। यह दूसरा मौका है जब सावंत ने गोवा के सीएम के पद की कमान संभाली है। आपको बता दे सावंत पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं। पहली बार वह 2019 में राज्य के सीएम बने थे ।। गोवा में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से अपनी सरकार बनाई है। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। गोवा में भाजपा ने 40 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। साथ ही पार्टी को निर्दलीय विधायकों और एमजीपी की समर्थन मिल गया था।

सावंत के शपथ ग्रहण में पहुंचे ये मेहमान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने प्रमोद सावंत को सीएम पद की शपथ दिलाई| सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। जिनमे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई समेत भाजपा शासित राज्यों के की नेता मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए।

Date : 28th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.