उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब परीक्षा अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।
आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा पीसीएस मुख्य परीक्षा,12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी।
पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था।और कुछ उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी। लेकिन नये क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों ने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थी
अब आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए नई तिथि जारी कट दी हे। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।
हल्द्वानी में भी परीक्षार्थीयों के द्वारा विधायक सुमित ह्रदयेश व बीजेपी नेताओ को ज्ञापन देकर परीक्षा तिथी में बदलाव की मांग की गयी।