आदिपुरुष का अमेरिका प्रीमियर हुआ रद्द, सामने आई एक बड़ी वजह

By New31 Uttarakhand

बता दें की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का तमगा पा चुकी प्रभास और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ का अमेरिका में होने वाला प्रीमियर रद्द हो गया है। पहले ये प्रीमियर 13 जून होने वाला था लेकिन फिर इसे दो दिन आगे खिसकाया गया। और, अब खबर है कि ये प्रीमियर पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इस फेस्टिवल में फिल्म का प्रस्तावित दूसरा शो भी अब नहीं होने की आशंका भी बढ़ गई है।फिल्म और म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अप्रैल महीने में ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया था। तब इस प्रीमियर की तारीख 13 जून बताई गई थी। फिल्म लेकिन, ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तावित इस प्रीमियर की तारीख पिछले महीने दो दिन आगे खिसक गई। इस प्रीमियर में शामिल होने के लिए फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे प्रभास ने अपना अमेरिका टूर भी बना लिया था। लेकिन अब ये प्रीमियर कैंसिल हो गया।करीब 70 देशों में एक साथ अलग अलग भाषाओं में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म भी है जिसे भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के अलावा अलग अलग देशों की स्थानीय भाषाओं में भी डब करके एक साथ रिलीज किया जा रहा है। भारत में ये फिल्म 16 जून को हिंदी और तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज करने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। कोशिश ये भी की जा रही है कि इसे कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जा सके।

वहीं ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का हिंदी संस्करण अंग्रेजी सब टायटल्स के साथ रिलीज होना था। और, इसके लिए मुंबई से लेकर न्यूयॉर्क तक सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं। फिल्म फेस्टिवल की वेबसाइट पर इसके टिकटों की बिक्री शुरू होते ही इसके दोनों शो हाउसफुल हो गए थे। 15 जून के प्रीमियर के अलावा फिल्म का एक और शो फेस्टिवल के दौरान 17 जून को भी प्रस्तावित था। जानकारी के मुताबिक फिल्म के निर्माता फिल्म की रिलीज से पहले इसका कोई भी शो कहीं भी करने के मूड में नहीं हैं।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक और निर्माता ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ की लोकप्रियता के चलते उनकी अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर उनके प्रशंसकों के साथ साथ राम कथा में रुचि रखने वालों में भी काफी उत्सुकता है। बीते साल फिल्म का टीजर अयोध्या में एक भव्य समारोह के साथ रिलीज किया गया था लेकिन सोशल मीडिया पर इसके बुरी तरह ट्रोल होने के बाद फिल्म की रिलीज आगे खिसका दी गई थी। तब करीब 500 करोड़ रुपये में बनी फिल्म पर जानकारी के मुताबिक 100 करोड़ रुपये और खर्च किए गए और इसके बाद बनी फिल्म का ट्रेलर को अभी हाल ही में रिलीज किया गया है जिसकी अधिकतर लोगों ने प्रशंसा ही की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.