उत्तराखंड में अनियंत्रित टैंकर ने पांच महिला यात्रियों को कुचला, दो की हुई मौत, तीन गंभीर

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में आय दिन सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। आपको बता दे सड़क हादसों के चलते प्रतिदिन कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा बदरीनाथ से सामने आ रहा है। जहां बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौटीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। वही हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दे हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। लेकिन मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठी थीं और उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी और उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ दीवार तोड़ता हुआ आगे को निकल गया। हादसे में दो महिला टैंकर के नीचे दब गई। जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.