यहां बाइक और सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए गंगनहर में गिरी अनियंत्रित कार

By New31 Uttarakhand

बता दें की रुड़की में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार कांवड पटरी किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारने के बाद सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए गंगनहर में गिर गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि कार सवार तीन लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने पांचों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे की है। सुमित और मोहित निवासी अलीपुर और अरुण निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद फोर्ड फीगो कार से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से रुड़की की ओर आ रहे थे। अरुण कार चला रहा था। जैसे ही कार पिरान कलियर में बिजलीघर के पास पहुंची तभी अनियंत्रित हो गई।

यहां अनस और ताजीम गंगनहर के किनारे पर खड़ी बाइक पर खेत से लाया गया चारा रख रहे थे। कार ने दोनों को चपेट में लेते हुए बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए गंगनहर में जा गिरी।कार धीरे-धीरे डूबने लगी। किसी तरह शीशा तोड़कर कार सवार तीनों लोग बाहर निकलकर गंगनहर के किनारे तक आ गए। इसी दौरान पास से गुजर रहे ग्रामीण इंतजार ने बाइक को गंगनहर में गिरते देख पुलिस को सूचना दी और गंगनहर में छलांग लगा दी।सूचना पर पहुंचे कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, चौकी इंचार्ज प्रदीप राठौर, चौकी इंचार्ज उमेश कुमार, एसआई अश्वनी बलूनी और नवीन नेगी ने इंतजार और अन्य ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.