उत्तराखंड के मास्टर माइंड यूके एसएसएससी पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड बताये जाने वाले सादिक मूसा और योगेश्वर राव को आखिरकार एसटीएफ के द्वारा दबोच लिया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने सादिक मूसा पर दो लाख रुपये और योगेश्वर राव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ एसएसपी विशाल विक्रम सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से नकदी बरामद की है। दोनों को उत्तराखंड एसटीएफ को सुपुर्द करने की तैयारी चल रही है। वही दोनों को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में गिरफ्तार किया है।
इस गिरोह के अब तक करीब 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मूसा मूलरूप से अंबेडकरनगर के अब्दुलपुर सहजादपुर का रहने वाला है और वही योगेश्वर राव गाजीपुर के सहाबुद्दीनपुर भड़सर का रहने वाला है। दोनों लखनऊ के इंदिरानगर के बी-ब्लॉक जैन मंदिर के पास शरण लिये थे। एसटीएफ की टीम ने दोनों को बृहस्पतिवार को विभूतिखंड के बांसमंडी इलाके से दबोचा है। मूसा ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम सामने आने की बात पता चली। साथ ही इनाम की बात भी पता चल गई। उसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वो दोनों छिपने लगे। एसएसपी विशाल के मुताबिक दोनों आरोपियों को एसटीएफ उत्तराखंड विधिक कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया जाएगा।
हल्द्वानी के होटल में शशिकांत व केंद्रपाल सिंह से हुई मुलाकात
पेपर मिलने पर मूसा और योगेश्वर ने शशिकांत व केंद्रपाल सिंह को इसकी सुचना दी और चार दिसंबर 2021 को हल्द्वानी पहुंच गए| जहां बृजलाल हास्पिटल के पास एक होटल में योगेश्वर राव के नाम से दो कमरे बुक किये गये थे। वहीं पर शशिकांत व केंद्रपाल सिंह से मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों से प्रति परीक्षार्थी 10 लाख रुपये लेने की बात तय की गई। परीक्षा के बाद शशिकांत ने योगेश्वर राव को 20 लाख रुपये दे दिए साथ ही बाकी रकम बाद में देने का वादा किया|
Date -16/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha