सोशल मीडिया की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहा मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम Anurag Dobhal, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, उन्होंने कथित तौर पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लाइव के दौरान वह काफी भावुक नजर आए और अपनी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों का जिक्र करते हुए अचानक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस पूरी घटना को हजारों लोगों ने लाइव देखा और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले भी उन्होंने एक भावुक वीडियो में अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों का जिक्र करते हुए परिवार पर मानसिक दबाव डालने के आरोप लगाए थे और कहा था कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।
घटना के बाद उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की जैसे ही अनुराग का एक्सीडेंट हुआ उसके बाद अनुराग ने लोगो से अपने भाई कलम को फ़ोन लगाने के लिए कहा लेकिन मिली जानकारी के अनुसार जब कलम को एक्सीडेंट की बात पता चली तो कलम के साफ़ सब्द थे की उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पढता चाहे अनुराग जिए या मरे। दरअसल इस पूरी घटना में लोग दो गुटों में बट गए है और फैंस और हेटर्स का सिलसिला शुरू हो गया है किसी को अनुराग की बाते सही लगती है और उसके लिए दया की भाव रखते है तो वही दूसरी तरफ कुछ लोग अनुराग को झूठा समझकर उससे नफरत कर रहे है।