बता दें की चमोली जिले से दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आए युवक और उसके एक दोस्त की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। बता दें की आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरा।जानकारी के अनुसार चमोली जिले में थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी सूरज गुसाईं का शुक्रवार को जन्मदिन था, और वो अपने चार साथियों लक्ष्मण सिंह , नीरज गुसाईं ,मनोहर सिंह परिहार और गब्बर सिंह के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कुमाऊं के प्रसिद्ध नर सिंह मंदिर मैगड़ीस्टेट पहुंचा था।बता दें की जन्मदिन की पार्टी के बाद पांचों गोमती नदी में नहाने के लिए गए और नहाते समय सूरज गुसाईं और गब्बर सिंह गहराई में चले गए।
वहीं जब काफी देर तक दोनों नदी से बाहर नहीं आए तो तीनों साथियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने मदद के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई जिसके बाद उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर कानूनगो मानवेंद्र सिंह, पटवारी प्रवीण सिंह , पटवारी तारा, और राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और राजस्व पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों का पंचनामा भरा।