हरिद्वार जिले के लक्सर में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है | यहां दो युवकों ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया | दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को सड़क पर छोड़ फरार हो गए | इस घिनौनी वारदात में उसकी सहेली ने भी साथ दिया | मामले में पुलिस ने किशोरी की सहेली समेत आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |
इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि ईद के दिन उसकी बेटी की सहेली उसे अपने साथ बाहर ले गई | वहीं काफी समय बीतने के बाद भी उनकी बेटी जब घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी की तलाशी शुरू कर दी और देर शाम को उन्होंने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई | वही जब वे पुलिस चौकी से वापस लौट रहीं थी तो उन्हें उनकी बेटी गांव के बाहर सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली | होश आने पर पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी दी | वहीं महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है | इस दौरान कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है |
Date : 7-मई-2022
Penned by News 31 Uttrakhand team