दो दोस्त बने अपने ही दोस्त का काल ,अवैध संबंधों के चक्कर में कुल्हाड़ी से ली जान

By New31 Uttarakhand

दोस्ती एक ऐसा संबंध है जो प्यार और विश्वास का प्रतीक है लेकिन जरा सोचिए की जब कोई अपना ही दोस्त काल बन जाये तो क्या होगा जी हां एक ऐसा ही मामला सामने आया है ,जहां अवैध संबंधों के चलते दो युवकों ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर जान ले ली। बाद में उसके शव को एक नाले में फेंक दिया।बता दें की पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर दस दिन बाद युवक का सड़ा गला शव बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक किच्छा के आजादनगर के सुभाष कालोनी निवासी विश्वजीत विश्वास उम्र (22) साल पांच मई को अपनी बाइक से हल्द्वानी के लिए निकला था। और उसकी बाइक भूड़िया कॉलोनी थाना बहेड़ी की सीमा के पास मिली। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो विश्वजीत के दोस्त करन, सुकंतो को हिरासत में लिया गया।

वहीं सोमवार को देर शाम दोनों की निशानदेही पर आजादनगर के एक नाले से शव बरामद किया गया।वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की वजह एक महिला से अवैध संबंध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की एक हत्यारोपी का संबंध उसके घर के पास रहने वाली एक महिला से था।और इस घटना के दिन आरोपियों ने फोन करके विश्वजीत को बुलाया था। उसके आने के बाद तीनों ने शराब पी और दोनों हत्यारों ने कुल्हाड़ी से विश्वजीत को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया।वहीं शव बरामद करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

बता दें की जब पुलिस टीम शव को बरामद करने की प्रक्रिया में लगी थी तब बड़ी संख्या में महिलाएं वहां पहुंच गईं। और आरोपियों के साथ शव लेकर जब पुलिस निकलने लगी तो महिलाओं ने हत्यारों को अपने हवाले करने की बात कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने किसी तरह आरोपियों को महिलाओं से बचाकर कोतवाली पहुंचाया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.