ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के साथ सड़क पर लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर पास की झोपड़ी पर जा गिरे।
झोपड़ी में रह रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ टीम ने डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।