दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा मैक्स वाहन, चालक समेत छह की मौत, सात घायल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में आय दिन सड़क हादसों की खबरे सामने आते रहती है जिसमे न जाने कितने लोग अपनी जान गवा बैठते है हालाकि शासन प्रशासन एवम परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी नियमो का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही तो करते है लेकिन इसके बावजूद हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है आपको बता दे हल्द्वानी से ओखलकांडा जा रही मैक्स वाहन संख्या UK 04TA4243 बुधवार की शाम 6.30 बजे पतलोट मोटर मार्ग से 2 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दरअसल इस हादसे में वाहन चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई तो वहीं सात लोग घायल हो गए। हालाकि घायलों को विधायक राम सिंह कैड़ा, पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर पतलोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया। साथ ही हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे।

वही विधायक राम सिंह कैड़ा और स्थानीय निवासी प्रकाश चंद्र रुवाली ने बताया कि वाहन के खाई में गिरते ही ग्रामीणों के साथ खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और साथ ही पुलिस और प्रशासन को घटना से अवगत कराया गया। जिसके बाद आधे घंटे में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। वही हादसे में वाहन चालक भुवन चंद्र भट्ट निवासी पुटपुड़ी, उमेश परगांई निवासी भद्रकोट, ममता भट्ट निवासी पुटपुड़ी, कविता परगांई निवासी भद्रकोट, पार्वती देवी निवासी भद्रकोट और महेश चंद्र परगांई की मौके पर ही मौत हो गई। हालाकि हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.