यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दिल्ली से लौट रहे देहरादून के यूट्यूबर की हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

बता दें की देहरादून के रहने वाले चर्चित यूट्यूबर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं ये हादसा सुबह करीब दस बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 के पास हुआ। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वह साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली जा रहे थे।

साथ ही आपको बता दें की बाइक के नंबर के जरिये पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिवार वालों को खबर देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उत्तराखंड के कनाट प्लेस देहरादून निवासी निवासी 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र चौहान बाइक राइडर के साथ ही यूट्यूबर थे। यू ट्यूबरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली आए थे।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे। बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट 46 पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।

वहीं डिवाइडर से टक्कर लगते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और सड़क पर सिर टकराने से चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। और इससे मौके पर ही अगस्त्य की मौत हो गई। बताते हैं कि उनके साथी बाइक राइडिंग करते हुए आगे निकल चुके थे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.