देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कोतवाली पुलिस ने ट्रैफिक प्लान को लागू किया जाएगा। बता दे की रविवार को बाजार में प्लान को लागू किया जाएगा। वहीं प्लान को धरातल पर उतारने के लिए कोतवाली पुलिस ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है।
बता दे की कुछ दिन पहले व्यापार मंडल और पुलिस के बीच हुई बैठक में शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई थी। और जिस पर व्यापार मंडल की ओर से पुलिस को सुझाव दिए गए थे। वहीं जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान भी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या को रखा था ,जिस पर कैबिनेट मंत्री ने भी पुलिस क्षेत्राधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

वहीं कोतवाली प्रभारी शंकर बिष्ट ने बताया कि नए ट्रैफिक प्लान के तहत फुटपाथ और सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। और बाजार के अंदर किसी भी लोडर वाहन, ई-रिक्शा, ठेली गाड़ी का प्रवेश वर्जित किया जाएगा ,और लोडिंग अनलोडिंग के लिए टोकन की व्यवस्था रहेगी। व्यापारी पूर्व की भांति लोडिंग वाहन के लिए टोकन नंबर गीता भवन और डाकपत्थर तिराहा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक प्लान को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। और इसे लेकर व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की गई है। शहर को सुंदर और व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक प्लान लागू होना जरूरी है। इसमें सभी को सहयोग करना होगा। फुटपाथ भी खाली होनी चाहिए, साथ ही ठेली और ई-रिक्शा के संचालन के लिए एक स्थान निर्धारित होना चाहिए। सभी से अपील की गई है कि वो प्लान को लागू होने में सहयोग करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।