बता दें की पहाड़ों की रानी मसूरी में लंबे समय बाद बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे और इससे शहर के अधिकांश होटल भी पैक हो गए। वहीं, गांधी चौक-किंग क्रेग मार्ग पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया,जिसकी वजह से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
वहीं वीकेंड पर लगातार तीन दिन का अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया।और इससे शहर के पर्यटन स्थलों पर रौनक भी दिखाई दी.
साथ ही आपको बता दें की होटल कारोबारियों को शनिवार को पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय बाद शुक्रवार को करीब 80 फीसदी तक होटल पैक हो गए .