आज राज्य के छह पहाड़ी जिलों में है बारिश का येलो अलर्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा है बढ़ती गर्मी नें लोगों का हाल बेहाल किया हुआ वहीं अब कयास ये भी लगाए जा रहें है की मैदानी इलाकों में आज मौसम शुष्क रहेगा। और अगले सप्ताह में 20 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।उत्तराखंड के छह जिलों के कुछ इलाकों में आज (शुक्रवार) को तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बदल रहे मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। उधर, अगले सप्ताह 20 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.