आज पीएम मोदी दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें की उद्घाटन के बाद रेल मंत्री ट्रेन से हरिद्वार तक जाएंगे। वहीं इस ट्रेन को देखने और सेल्फी लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे।यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे।

वहीं इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.