बता दें की एक माह तक रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय आज हर्ष व उल्लास के साथ मीठी ईद यानी ईद-उल-फितर का त्योहार मनाएगा। ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ की जाएगी।वही रात को चांद नजर आने के बाद शहर काजी ने शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया। ईद की तैयारी को लेकर देर रात तक बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही।
वहीं आज ईद के मौके पर ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में सुबह विशेष इबादत की जाएगी। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने चांद दिखने का ऐलान किया। उन्होंने जरूरतमंदों को ईद की खुशी में शामिल करने की अपील की है। वहीं, नायब शहर काजी सुन्नी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को बढ़ावा देने का अवसर है।
साथ ही आपको बता दें की ईद की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। पलटन बाजार, तहसील चौक, चकराता रोड, प्रेमनगर बाजार में दुकानों में काफी भीड़ रही। कपड़ों के साथ ही टोपी, कास्मेटिक्स, फैनी, खजला, सेवई आदि की देर रात तक खूब खरीदारी हुई।