Women’s premier league : में आज मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स:हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना; आमने-सामने .

By New31 Uttarakhand

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7ः30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरी मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता था। वहीं, स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार से शुरुआत करनी पड़ी।

मुंबई ने किया था ऑलराउंड प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन के बड़े अंतर से हराया था। शनिवार को मिली इस जीत में लेफ्ट आर्म स्पिनर साइका इशाक और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इशाक ने 3.1 ओवर में 4 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लीग की पहली फिफ्टी जमाई। उन्होंने 216.66 के स्ट्राइक रेट से 14 चौकों की मदद से 65 रनों की आतिशी पारी खेली थी।

YOUTUBE

RCB को पहली जीत की तलाश
टीम ने न ही समय पर विकेट लिए और न ही पर्याप्त रन बना सकी। 224 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु के लिए स्मृति मंधाना, हीथर नाइट, मीगन शट और एलिस पेरी के अलावा कोई भी बैटर कुछ खास नहीं कर सकीं। कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा (35) रन बनाए। टीम में वैसे तो कई बड़े नाम हैं, लेकिन उन्हें बड़े मैच भी परफॉर्म भी करना होगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.