टीना डाबी की प्रदीप से आज होगी शादी, जयपुर में निभायी जाएंगी सभी रस्‍में

By New31 Uttarakhand

IAS टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। टीना डाबी और प्रदीप गावंडे आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह हाई प्रोफाइल कपल गुलाबी नगरी जयपुर के बाइस गोदाम स्थित एक मशहूर होटल में सारी रस्में निभाएगा । जीवन के इन खूबसूरत पलों में उनके साथ सिर्फ परिवार के सदस्य और चुनिंदा मेहमान ही मौजूद रहेंगे। शादी की रस्मों के बाद 22 अप्रैल को इसी होटल में रिसेप्शन रखा गया है। शादी में शामिल होने के लिए टीना और प्रदीप के परिवार वाले जयपुर में ही हैं। होटल में मेहमान के लिए 50 से ज्यादा कमरे बुक किए गए हैं।

मराठी-राजस्थानी रीति-रिवाजों से होगी शादी

टीना और प्रदीप की शादी मराठी-राजस्थानी रीति-रिवाजों से होगी। प्रदीप गावंडे का परिवार मराठी है। टीना डाबी की मां मराठी हैं और पिता राजस्थानी हैं, इसलिए शादी की रस्मों में मराठी और राजस्थानी परंपराओं का अच्छा मिश्रण होगा। इसके लिए होटल में खास तैयारियां की गई हैं|

प्‍यार में बदल गई दोस्‍ती

आइएएस टीना डाबी अभी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं जबकि उनके मंगेतर प्रदीप गवंडे उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपनी रिश्‍तों को लेकर खुलासा किया था। रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था। टीना डाबी और प्रदीप गावंडे की मुलाकात चिकित्सा विभाग में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। वहीं यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और इस वजह से दोनों को कई बार साथ देखा गया।

जानें कौन हैं प्रदीप गवांडे

टीना के होने वाले पति गवांडे 2013 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। प्रदीप ने पहले मेडिकल के छात्र थे लेकिन बाद में उन्‍होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की। वर्तमान में वह राजस्‍थान में तैनात हैं और राज्‍य के पुरातत्‍व विभाग में निदेशक भी हैं। प्रदीप मराठी परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं।

IAS टीना डाबी की पहली शादी

टीना डाबी 2016 की यूपीएससी टॉपर हैं और उनकी मां मराठी हैं। बता दें कि ये टीना की दूसरी शादी है उनके पहले पति अतहर यूपीएससी परीक्षा में सेकेंड टॉपर रह चुके हैं। ट्रैनिंग के दौरान ही दोनों की दोस्‍ती हुई थी, इसके बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए।

Date : 20 अप्रैल 2022

Edited by news 31 uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.