दिवाली पर रुद्रपुर में कड़ी सुरक्षा, 200 CCTV कैमरों से रखी जा रही है चप्पे चप्पे पर नजर.

By New31 Uttarakhand

रुद्रपुर – दीपावली पर्व के लिए बाजार पूरी तरह से सज गया है.. 23 अक्तूबर को धनतेरस और 24 को दीपावली मनाई जाएगी..आपको बता दें कि दीपावली त्यौहार को देखते हुए जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है…

वही रुद्रपुर के मुख्य बाजारों में भिड़ को देखते हुए जनपद के सभी थानों की फोर्स को सुबह और शाम बाजारों में स्पेशल ड्यूटी में तैनात किया गया है…यही नहीं पुलिस कार्यालय से रुद्रपुर, दिनेशपुर और नगला क्षेत्र में 200 से अधिक सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जा रही है.

वही त्योहारी माहौल की शुरुआत होते ही रुद्रपुर के सभी प्रमुख बाजारों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर है….इस बार कोरोना काल के दो वर्षों के बाद बाजारों में भीड़ उमड़ रही है…वही शहर में यातयात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस कार्यालय से सीसीटीवी के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है… इसके अलावा अन्य शहरों में भी सीसीटीवी के माध्यम से थानों से मोंट्रिंग की जा रही है।

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की दीपावली त्योहार को लेकर जनपद में सभी थानों को निर्देशित किया है… की वह अपने अपने शहर में सुबह और शाम ड्यूटी में तैनात रहेंगे… इसके अलावा 200 से अधिक CCTV कैमरे से भिड़ – भाड़ इलाको में नजर रखी जा रही है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.