अल्मोड़ा में घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

By New31 Uttarakhand

अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट लोहेड़ा हरड़ा में आज सुबह 9:00 बजे खेत में अपनी बेटी व एक अन्य महिला के साथ घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की चीख पुकार सुन उसकी बेटी व अन्य महिला ने शोर मचाया साथ ही शोर सुनकर आसपास स्थित अन्य ग्रामीणों द्वारा भी शोर मचाया गया। जिसके बाद बाघ महिला को छोड़ जंगल की ओर भाग गया।
बता दें गंभीर रूप से घायल महिला को तल्ला सल्ट हरड़ा में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, जिसके बाद वन विभाग भी परिजनों के साथ रामनगर अस्पताल में महिला का इलाज कराने पंहुचा, हालांकि रामनगर अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है, और महिला के गर्दन व सर पर बाघ के नाखूनों के गंभीर निशान है। दरअसल घायल महिला का नाम लीला देवी है जिसकी उम्र 50 वर्ष है। बता दे घायल लीला देवी के पति महेंद्र सिंह ने बताया कि यह बाघ कई समय से उस क्षेत्र में दिखाई दे रहा है,जो अपने दो अन्य बच्चों के साथ वहां पर मौजूद है, जिसकी सूचना पूर्व में भी वन विभाग को दी गई थी।

दरअसल पीड़िता का कहना है वह घर के पास ही अपनी बेटी व देवरानी के साथ घास काट रही थी तभी बाघ ने पीछे से हमला कर दिया, हालांकि बाघ से बचने के लिए उसने काफी प्रयास किये। वहीं मौके पर मौजूद वन विभाग का वन आरक्षी आलोक ने बताया कि महिला को उनके द्वारा उपचार के लिए रामनगर के अस्पताल में लाया गया है, हमला करने वाला लेपर्ड है या टाइगर इस बात की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती,उन्होंने ये भी कहा कि मौके पर कैमरा ट्रैप लगाने की कार्रवाई की जा रही है,जिसके बाद ही साफ पता लग पाएगा कि उस क्षेत्र में बाघ है या गुलदार।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.