New Release Date: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘Tiger 3’ का इंतजार कर रहे फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. जी हां, आपको बता दें कि सलमान खान ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट साझा की है… अगले साल दिवाली के मौके पर ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी… पहले 21 अप्रैल 2023 को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी…
बता दें की सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘टाइगर 3’ का पहला पोस्टर शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है…. इस पोस्टर में सलमान खान अपना चेहरा छुपाए दिखाई दे रहे हैं. उनकी एक आंख इस पोस्टर में नजर आ रही है…पोस्टर शेयर करने के साथ भाईजान ने कैप्शन में लिखा है,
टाइगर 3 की सामने आईन नई रिलीज डेट:
‘टाइगर की एक नई तारीख है… दीवाली 2023 है! Tiger3 को YRF50 के साथ केवल अपने पास, एक बड़ी स्क्रीन पर करेंगे सेल्रिब्रेट. हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है रिलीज
आपको बता दें की सलमान खान की लंबे समय से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है… भाईजान के फैंस से अब उनकी फिल्मों का इंतजार नहीं हो रहा है… जल्द ही वो ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा ‘टाइगर 3’ के लिए अब अगले साल दिवाली तक का इंतजार करना होगा.