रामनगर में आज राजकीय महाविद्यालय के क्रीडा मैदान में बास्केटबॉल परिवार की ओर से तीन दिवसीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एमसी पांडे समेत आदि लोगों ने संयुक्त रूप से किया गया.

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक गोपाल बिष्ट ने बताया कि प्रथम दिवस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए.. सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया गया साथ ही उन्होने कहा ..प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कई शहरों के अलावा हरियाणा और दिल्ली की टीम भी प्रतिभाग कर रही है.
वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों में भी काफी उत्साह देखने को मिला…साथ ही प्रतियोगिता का समापन रविवार को विजेता टीमों को पुरस्कृत करने के बाद किया जाएगा
