आज सुबह-सुबह चौंके शिरोर गांव के लोग, जब खेतों में जुताई करते दिखे मुख्यमंत्री धामी

By New31 Uttarakhand

बता दें की अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार सुबह उत्तरकाशी के ग्राम शिरोर में मंडुआ की बुआई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार प्रसार हो रहा है उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की मांग बढ़ रही है।प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग ₹73 करोड़ रुपये की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद एमएसपी पर कर रही है और किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है।ग्राम सिरोर नेताला में सीएम सुबह भ्रमण पर निकले और ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने खेतों में पावर वीडर से जुताई की।

वहीं मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बुआई की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बुवाई करने के साथ ही उन्होंने महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए। विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि खेतों में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया।इसके अलावा सीएम ने जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बड़ाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.