उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के प्रयास में जुटी धामी सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करने जा रही है|अब इस कड़ी में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मजबूत धरातल तैयार करने के साथ ही उद्योग से जुड़ी कई नीतियों में बदलाव की तैयारी पर है।
साथ ही कुछ नई नीतियां भी लाई जाएंगी जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मोर्चा संभाला है उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण बनाने से जहां राज्य में निवेशकों की संख्या में वृद्धि होगी, वही राज्य के लोगो के लिए बेहतर रोजगार भी खुलेंगे वही बदलती परिस्थितियों में राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ाने के मद्देनजर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सेवा क्षेत्र नीति, निजी औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निजी उद्योग नीति व खरीद नीति पर इन दिनों काम चल रहा है इसके साथ ही सिंगल उस प्लास्टिक को पूरी तरह खत्म करने की रीसाइक्लिंग व वैकल्पिक मार्गो को भी प्रोत्साहन देने की नीति तैयारी की जा रही है।
साथ ही कहा उद्योग जगत में जो भी सुझाव मिलते हैं उन पर गंभीरता से अमल किया जाएगा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास विभाग सार्वजनिक उद्यम विभाग एम.एस.एम.आई के महत्वपूर्ण शासनादेशो को संकल्पित करती पुस्तिका का विमोचन भी किया। बैठक में केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डॉ. पंकज कुमार पांडे आधी अधिकारी मौजूद रहे।
Date – 04. 08. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt