बारिश से भी नहीं मिल रही राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधक उठे जंगल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें की कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।साथ ही आपको बता दें की प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश के बावजूद भी आग की 18 घटनाएं सामने आई हैं।

इसमें कुमाऊं में सात और गढ़वाल में पांच जगह जंगल जले है ,जबकि एक घटना वन्य जीव क्षेत्र की है।वहीं मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि और आपदा प्रबंधन निशा़त वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ये सटीक जानकारी सामने आई है की कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.