राज्य में नहीं है कोविड वैक्सीन की डोज ,अब कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान

By New31 Uttarakhand

बता दें की राज्य के पास वर्तमान में कोविड वैक्सीन नहीं है।लेकिन सरकार ने देश कोरोना संक्रमण बढ़ने से विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। और 22.91 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।

वहीं देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं,लेकिन अब प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवॉक्सिन वैक्सीन नहीं है।

साथ ही आपको बता दें की जो लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं।उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रही है। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे है की जल्द ही राज्य को लगभग एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है, और वैक्सीन उपलब्ध होते ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.