पहाड़ों में आज हल्की बारिश के आसार, मैदान में सताएगी गर्मी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के कई हिस्सों में शनिवार को तेज धुप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हलाकि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना रहने के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी सताएगी। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 22 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वही तापमान की बात करें तो राजधानी दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने के आसार हैं। वही 22 और 23 अप्रैल को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों को छोड़कर बाकी 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है। इससे सतर्क रहने की अपील की गयी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.