रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है बता दें की अब हरिद्वार से हर रविवार सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चला करेगी ,वहीं ये फैसला यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाफे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर लिया गया है साथ ही आठ ट्रेन में अब अतिरिक्त स्लीपर कोच भी लगाए जायेंगे। बता दें की हरिद्वार से साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी।बता दें की बड़ोदरा के लिए हरिद्वार जिले से हर रविवार को सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। गर्मी के दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए रेलवे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच के अलावा स्लीपर और सामान्य कोच लगाने का फैसला किया गया है।वहीं उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के अनुसार साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी। बताया जा रहा है कि बड़ोदरा से हर शनिवार हरिद्वार के लिए यह ट्रेन चलेगी। और हर रविवार को हरिद्वार से बड़ोदरा के लिए यह ट्रेन चला करेगी ।