राज्य में आज से बारिश से मिल सकती है राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों कहीं-कहीं गर्जना के साथ ओलावृष्टि और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

वहीं विगत तीन दिन से लगातार बारिश से मैदान से लेकर पहाड़ों तक जनजीवन प्रभावित है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट होने से मई में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से पूरे राज्य में बारिश से राहत मिल सकती है।

साथ ही आपको बता दें की चारों धामों में भी मौसम साफ रहने की संभावना हैं।वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर, पिथौरागढ, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है ,और पांच और छह मई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.