दो बच्चों का अपहरण कर भाग रहा था युवक, लोगों ने की जमकर धुनाई

By New31 Uttarakhand

बता दें की दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों का अपहरण करके भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बच्चा चोर गिरोह से जुड़ा है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी शमशेर ट्रक चालक है। शनिवार को शमशेर का डेढ़ साल का बेटा हम्माद घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और उसने बच्चे को गोद में उठा लिया। साथ ही कुछ दूरी पर चलकर आरोपी ने बच्चे को कमर पर बंधी एक कपड़े की झोली में डाल लिया और फरार हो गया।

वहीं इसके बाद युवक कुछ दूरी पर दूसरी गली में पहुंचा और एक घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे को गोद में उठाकर वहां से फरार हो गया। बच्चे रोने न लगे, इस पर युवक गली में ही कुछ दूरी पर खड़ी एक आइसक्रीम की ठेली पर गया और आइसक्रीम खरीदने लगा। इस बीच गोद में लिए बच्चे को गली के कुछ बच्चों ने पहचान लिया और जानकारी गली में खड़े लोगों को दी। लोगों ने युवक से बच्चे को लेकर पूछताछ की।युवक ने बच्चे को अपना बेटा बताया और वहां से फरार होने लगा। युवक को फरार होता देख गली के लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर भीड़ जमा हो गई और युवक को दबोच लिया।

साथ ही उसकी जमकर मारपीट कर दी। साथ ही बच्चे को गोद से छीन लिया। उन्होंने बच्चे को झोली से बाहर निकाला और उसके माता-पिता की तलाश की।बच्चे को तलाश करते शमशेर भी गली में पहुंच गया और लोगों को जानकारी दी कि वह उसका बेटा है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बच्चा चोरी का मामला गंभीर है। हर पहलू पर जांच कराई जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.