पहाड़ी इलाकों में अप्रैल के अंत तक बिगड़ा रहेगा मोसम , बारिश और बर्फबारी के है पुरे आसार

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अप्रैल अंत तक मौसम बदला रहेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 28 अप्रैल तक बारिश, गर्जना के साथ बर्फबारी की संभावना है। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं पिथौरागढ़, कौसानी और बैजनाथ में सुबह-शाम फरवरी जैसी ठंड पड़ रही है। ऐसे मौसम में अगर आप पहाड़ की सैर करने आ रहे हैं तो ऊंनी कपड़े लाना न भूलें। पिथौरागढ़ में दोपहर बाद बादल छाए रहे। वहीं जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ।लोहाघाट निवासी 95 वर्षीय जयदत्त ओली, 86 वर्षीय भवानी दत्त राय, 82 वर्षीय गोविंद देवी आदि का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इतनी ठंड उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। इधर, तराई-भाबर में लोग गर्मी से झुलस रहे हैं। यहां कूलर-पंखे और एसी चलने लगे है। हालांकि सोमवार को हल्की हवाएं चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज हुई है लेकिन दोपहर में लोगों के पंखे कूलर चलते रहे।

साथ ही आपको बता दें की देहरादून शहर में सोमवार को बादल छाने से दिनभर मौसम सुहावना रहा। हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मंगलवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। यही वजह है कि दिन में गर्मी का अहसास कम हो रहा है। राजपुर रोड निवासी सुधीर गुप्ता ने बताया कि बीते सालों में अप्रैल में एसी का प्रयोग करना पड़ता था, लेकिन इस बार पंखे से ही राहत मिल रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.