दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम एक बार फिर कहर ढा सकता है. दो दिन से यहां बारिश से राहत तो मिली है, लेकिन अगले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है…वहीं केदारनाथ में बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस से पांच डिग्री नीचे तक चला गया है…
गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में दो दिन से बारिश बंद है….हालांकि अभी भी आसमान में लगातार आंशिक रूप से बादल छाए हैं. आईएमडी की रिपोर्ट मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम 16 डिग्री रहा है. लेकिन 24 और 25 मार्च को मौसम में बदलाव होने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से 30 से 40 किमी की गति से बर्फीली हवाएं चल सकती है. इसकी वजह से लोगों को एक बार फिर से ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है. राहत की बात है कि 25 मार्च से ही मौसम में सुधार होगा और एक बार फिर से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग की माने तो 26 मार्च को चटख धूप होगी.