बता दे की इन दिनों अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘छतरीवाली’ को लेकर चर्चा में हैं।वहीं इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म यौन शिक्षा के विषय पर बनी है। ट्रेलर में देखा जा सकता है ,कि रकुल इस फिल्म में बेहद चुटीले अंदाज में एक गंभीर विषय पर चोट करती नजर आएंगी।
वहीं तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी पर आएगी। इसे जी5 पर देखा जा सकेगा। और रकुल के अलावा फिल्म में सुमीत व्यास, सतीश कौशिक, डॉली अहलूवालिया, राजेश तैलंग, प्राची शाह पंड्या और रीवा अरोड़ा भी अहम रोल में हैं।
साथ ही आपको बता दे की भारतीय समाज में लोग सेक्स और सेक्स एजुकेशन दोनों ही विषयों पर ही बातचीत करने में झेंपते हैं। और यहां तक कि स्कूलों में अक्सर जीवविज्ञान की पढ़ाई के दौरान प्रोडक्शन का चैप्टर पढ़ाया ही नहीं जाते।

वहीं इसे पढ़ाने में शिक्षक अहसज रहते हैं या इस पाठ को ही गैर-जरूरी समझा जाता है, यह तो अब तक रिसर्च का विषय मालूम पड़ता है। ‘छतरीवाली’ के ट्रेलर में इसे बखूबी दिखाया गया है।