अखिल भारतीय परिसंघ का तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन16-08-2022 को जम्मू में होने जा रहा है| जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव डॉ ओम सुधा रहेंगे,
सम्मेलन की अध्यक्षता जम्मू कश्मीर परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के कलसोत्रा जी द्वारा की जाएगी। इस दौरान जानकारी देते हुए उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ परिसंघ के प्रदेश सचिव श्रीकांत ने बताया कि ऑल इंडिया परिसंघ का तीसरा सम्मेलन जम्मू में होने जा रहा है|
सम्मेलन में दिल्ली के नवनिर्मित देश के संसद भवन का नाम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने को लेकर पूरे देश के प्रदेशों से बहुजन समाज के पदाधिकारी व सदस्य एकत्रित होकर सम्मेलन करेंगे|
विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मंडल इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे जिसमें उत्तराखंड से प्रदेश आईटी सेल प्रभारी शैलजा सिंह आर्य के नेतृत्व मे 20 से 30 लोगों का डेलिगेशन सम्मेलन मे भाग लेगा। शैलजा ने बताया कि इससे पहले जून एवं जुलाई माह मे दिल्ली मे 2 राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
इसको लेकर उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ परिसंघ तथा आईटी सेल के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए जम्मू जा रहे हैं| उन्होंने बताया कि कल जम्मू में होने वाले ऑल इंडिया परिसंघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव डा.ओम सुधा की मौजूदगी रहेगी|
जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष आरके कलसूत्रा के नेतृत्व में होने जा रहे इस सम्मेलन में दिल्ली के नवनिर्मित देश के संसद भवन का नाम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने को लेकर पूरे देश के प्रदेशों से बहुजन समाज के पदाधिकारी व सदस्य एकत्रित होकर सम्मेलन करेंगे|