सुरक्षित और स्वस्थ चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने की ये विशेष तैयारियाँ ?

सुरक्षित और स्वस्थ चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने की ये विशेष तैयारियाँ ?
By New31 Uttarakhand

आगामी चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड राज्य सरकार ने विशेष तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री के स्वास्थ्य की ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर 177 एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यकतानुसार हेली एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। टिहरी में एक वॉट एंबुलेंस और एक हेली एंबुलेंस क्रियाशील रहेगी, जिसका संचालन एम्स ऋषिकेश के माध्यम से किया जाएगा।यात्रा मार्गों और मुख्य पड़ावों पर स्थायी एवं अस्थायी चिकित्सा इकाइयों में अनुभवी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान एंबुलेंस का न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रियों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

सरकार ने यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए हैं। इन केंद्रों पर तीर्थयात्रियों की पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया जाएगा।यात्रा के दौरान 16 विशेषज्ञ चिकित्सक, 46 मेडिकल ऑफिसर और 85 पैरामेडिकल स्टाफ 15 दिन के रोस्टर के आधार पर तैनात होंगे। इसके अलावा, 100 स्वास्थ्य मित्र भी यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात किए जाएंगे।डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और स्वस्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.