धरा गया पाकिस्तान को सेना की खुफिया खबर देने वाला जासूस!

धरा गया पाकिस्तान को सेना की खुफिया खबर देने वाला जासूस!
By New31 Uttarakhand

एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। गाजियाबाद और फरीदाबाद के बाद अब पंजाब के पठानकोट में जासूसी का गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का काम कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है, जो ढालीवाल गांव का निवासी बताया जा रहा है। पठानकोट के SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लों के अनुसार, आरोपी ने सुजानपुर के पास नेशनल हाईवे-44 पर CCTV कैमरे लगाए थे।

इन कैमरों के जरिए सेना के काफिलों और सुरक्षा बलों की आवाजाही पर नजर रखी जाती थी।जांच में सामने आया है कि कैमरों से रिकॉर्ड की गई फुटेज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलर्स तक भेजी जाती थी। आरोपी का मुख्य काम सैन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाकर उसे दुश्मन देश तक पहुंचाना था।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.