सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के कुछ अजब-गजब कारनामों के हैरतअंगेज वीडियो देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं….. ये वीडियो अधिकतर स्टंट से संबंधित होते हैं. आपने अपनी बाइक के साथ सड़क पर, कुएं में, पहाड़ियों के रास्ते पर स्टंट करते बहुत से लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी को नदी में बाइक दौड़ते हुए देखा है…अगर नहीं तो आज देख लीजिए.
ट्विटर पर एक ऐसा ही रोमांच से भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने पुल से नदी पार करने के बजाय, नदी में ही बाइक उतार दी और मजे से चलाते हुए आगे बढ़ता हुआ वीडियो में कैप्चर किया गया है.
इस छोटे से वीडियो में आप एक शख्स को बाइक पर बैठकर ढलान से नीचे नदी में उतरते और फिर नदी में आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं. इसके बाद जो नजारा होता है, भाई साहब…उसे देखकर आपके भी होश उड़ जायेंगे.