आज थम जायेगा चुनाव का शोर , 23 को होगा सभी के भाग्य का फैसला ?

By New31 Uttarakhand

निकाय चुनाव में अब 48 घंटे रह गए हैं ,ऐसे में पुरे प्रदेश में जोरो शोरो से प्रचार भी चल ही रहा हैं , लेकिन अब प्रदेश के 100 नगर निकायों का शोर आज यानि मंगलवार को थम जायेगा। इसके बाद सभी प्रतियाशी सिर्फ घर घर जाके अपना प्रचार कर सकेंगे ,बता दे उत्तरखंड में 11 नगर निगमों में मेयर के 72 प्रतियाशी , नगर पालिका और नगर पंचायतो में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 जनवरी को होगा , हलाकि किसके सर सजेगा ये तेज़ 25 जनवरी को सभी के सामने आ जायेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशिल कुमार ने बताया की मतदान से ठीक 48 घंटे पहले 21 जनवरी की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा जिसके बाद केवल सभी घर घर जेक अपना प्रचार कर सकेंगे। उन्होंने बतया 100 निकायों में 30 ,29 000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,1515 मतदान केंद्र और 3394 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। चुनाव के लिए कर्मियों का प्रथम चरण का प्रक्षिक्षण पूरा हो चुखा हैं वही
दुतिया चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को पूरा हो जायेगा। 16,284 और 25800 सुरक्षाकर्मी मतदान में लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टिओ के आवागमन के लिए 846 और 570 वाहन लाये गए हैं। वही बुधवार को पोलिंग पार्टिया रवाना होंगी ,इतना ही नहीं चुनाव की सुरक्षा को देखते हुए कण्ट्रोल रूम बनाया गया हैं ताकि किसी तरह की कोई लापरवाही न हो। बता दे हल्द्वानी समेत पुरे प्रदेश में 5405 प्रत्याशिओं का भाग्य 23 जनवरी को मतपेटीओ में कैद हो जायेगा। हलाकि अब ये 25 जनवरी को ही सामने आएगा की आखिर किसकी होगी जीत। आप सभी को क्या लगता हैं कौन होगा आपके शहर का मेयर ?

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.