राज्य में अगले एक हफ्ते में बढ़ेगा पारा ,31 डिग्री तक पहुंचने के आसार

By New31 Uttarakhand

अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग दिनभर हल्के कपड़ों में घूम रहे हैं। रात में भी लोग कम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं।बता दे की उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ने लगा है .

बता दे की अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है .

YOUTUBE

वहीं पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा ,साथ ही उत्तराखंड के देहरादून सहित तमाम क्षेत्रों में मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है।

साथ ही आपको बता दे की फरवरी माह में 2021 में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.