कोविशील्ड वैक्सीन का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में की गई ये मांग

By New31 Uttarakhand

कोरोना वायरस को काबू करने के लिए ली गई वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बता दे बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल हुई है जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों का पैनल गठित कर इसके साइड इफेक्ट की जांच कराने की मांग की गई है। दरअसल इस को याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दाखिल की है। वही दाखिल अर्जी में कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सीन विकसित करने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा लंदन में माना गया है कि इसके कारण बहुत बिरले मामलों में खून का थक्का जमना या प्लेटलेट की संख्या घटना आदि शामिल है। साथ ही अर्जी में बहुत से युवाओं को भी दिल के दौरे पड़ने की घटनाएं बताई गई है।

अर्जी में मांग की गई है कि कोर्ट एम्स के डायरेक्टर की अध्यक्षता में चिकित्सा विशेषज्ञों का एक पैनल गठित करने का निर्देश दे। यह पैनल सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश की निगरानी में कोविशील्ड के खतरे और साइड इफेक्ट की जांच करे। और कोरोना काल के दौरान वैक्सीन लेने से गंभीर रूप से विकलांग हो गए लोगों और जान गंवाने वालों को मुआवजा देने का केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.