कितनी बार लीक होगा पेपर और कब तक टूटेंगे युवाओं के सपने? इसी सवाल पर देश की राजनीति गरमाई हुई है ,देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन और राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में छात्रों और युवाओं के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में छात्र, शिक्षक और पेपर लीक से प्रभावित युवा अपनी समस्याएं सीधे राहुल गांधी के सामने रखेंगे। कांग्रेस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पार्टी की प्रमुख मांगों में नीट परीक्षा का विकेंद्रीकरण, सरकारी परीक्षाओं की आवेदन फीस समाप्त करना, पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग शामिल है।